फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव मेले में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

Tue, 09 Apr 2019 01:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने किया। ग्रीष्मोत्सव में दो दिवसीय छिंज का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सामान्य कुश्ती के चार सेमीफाइनल पहलवानों को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे। क्वार्टर फाइनल के पहलवानों को प्रत्येक 25-25 सौ रुपये इनाम मेला कमेटी द्वारा दिए जाएंगे। मेले के दौरान हिमाचल कुमार की कुश्तियां भी करवाई जाएंगी जिनमें 17 साल से 21 साल तक की आयु के युवा पहलवान भाग लेंगे।
हिमाचल कुमार के विजेता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा उप-विजेता को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। हिमाचल कुमार कुश्ती प्रतियोगिता के चार सेमीफाइनल पहलवानों को 3-3 हजार रुपये प्रत्येक को दिए जाएंगे। हिमाचल कुमार क्वार्टर फाइनल के पहलवानों के लिए प्रत्येक को 15-15 सौ रुपये इनाम के रूप में मेला कमेटी द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर कुमार कुश्ती के विजेता को 51 सौ रुपये व गुर्ज तथा उप-विजेता को 41 सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा। बिलासपुर कुमार के चार सेमीफाइनल करवाएं जाएंगे तथा प्रत्येक पहलवान को 11-11 सौ रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम शशि पाल शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें