अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी सूफी गायक सरतिंद्र सरताज के नाम रही। सरताज ने अपने सूफी गानों से बिलासपुर की जनता का मनमोह लिया। लोग सरताज के गाने सुनने के लिए शाम 7 बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैठना शुरू हो गए थे। वैसे तो सरताज रात 9 बजे स्टेज पर आए, लेकिन लोग उनकी एक झलक देखने के लिए अपनी कुर्सियों पर बैठे रहे।
सरताज ने आते ही.अपने गाने गाना शुरू कर दिए जिसे सुनकर लोगों ने खूब आनंद उठाया। सरताज ने अपने सबसे हिट गानों में सज्जण राजी होजवे फिर भी रौला नी पाइंदा पागला..., न गल मेरे वस दी रही, दिल सबदे वखरे..., बोत सोची न..., निक्की जेही कुड़ी..., चीरे वालया..., जीत दे निशान..., पानी पंजा दरयावां वाला नेरी होगया..., तमाम सुपर हिट गानों की प्रस्तुति में लोगों को झूमने में विवश कर दिया।
इसके बाद कंडाघाट के कार्तिक शर्मा ने पहाड़ी गानों के साथ लोगों का मनोरंजन किया। वही,ं हिमांशी तनवर चंडीगढ़ ने पंजाबी गाने गाकर बिलासपुर की जनता को नचाया। इसी के साथ तीसरी सांस्कृतिक संध्या में व्हील चेयर डांस मुख्य आकर्षक रहा।
इनसेट...
इन कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति
नेहा वर्मा, अदिति शर्मा, पंकज जस्सल, संगम संस्कृति दल, दिवेश कश्यप, मुनीश चंदेल, दिनेश कटवाल, मुस्कान, नितेश पाठक, खेमराज, अक्षय कुमार, अन्नया शर्मा, युवां गुलेरिया, रेनबो स्टार क्लब, विनय शंकर, छत्तर सिंह, रिषभ भारद्वाज, नम्रता, सोनिया ठाकुर, चमन लाल, दिनेश गुप्ता, वैशाली गुप्ता, नरेंद्र राही, योगेश मुकुल ने गानों और डांस के साथ अपनी प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।
इनसेट...
डीसी फेसबुक पेज पर दिखाई जा रही सांस्कृतिक संध्या
डीसी बिलासपुर के फेसबुक पेज पर नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या दिखाई जा रही है। शाम 6 बजे से डीसी बिलासपुर फेसबुक पेज लाइव हो जाता है। उसके बाद जब तक सांस्कृतिक संध्या समाप्त नहीं होती है तब तक सारे शो सोशल मीडिया पर भी दिखाए जाते हैं। उपायुक्त विवेक भाटिया का कहना है कि बिलासपुर के कई लोग ऐसे हैं जो अपने कार्य को लेकर सांस्कृतिक संध्याओं में नहीं जा सकते हैं, वह लोग फेसबुक पेज पर सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम देख सकते हैं।