फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोककर बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सड़क की खस्ताहालत को लेकर सामाजिक संस्था ग्लोबल ज्यूरिस्ट ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री का काफिला रोका दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने सीएम को समस्याएं सुनाई। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं सड़क पर उतरकर सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल उनकी समस्याओं को हल करने के आदेश जारी किए।
ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था ने बुधवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर का काफिला उस समय उन गड्ढों के पास रोक दिया, जब वह जुखाला में जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। सामाजिक संस्था ग्लोबल ज्यूरिस्ट के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संस्था के लोगों ने बह्मपुखर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े जानलेवा गड्ढों को समय पर न भरने व उक्त जगह पर डंगों का निर्माण व भूमि मालिकों को मुआवजा न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद विभाग ने इन गड्ढों को रातों-रात मिट्टी व रेत से भर दिया था जिसको लेकर स्थानीय लोगों व संस्था के अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से इसका स्थायी समाधान करने की मांग की।
संस्था ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग पर घ्याना व जब्बल गांव में बनी पुली की खस्ता हालत को भी दुरुस्त व चौड़ा करने की मांग की। मुख्यमंत्री को बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी व सीमेंट उद्योग की गाड़ियां जाती है और आए दिन यहां पर हादसे व जाम लगा रहता है जिससे निजात पाने के लिए जल्द से जल्द इन पुलों की चौड़ाई बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्लोबल ज्यूरिसट संस्था के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता व समाजसेवी रजनीश शर्मा, विजय, प्रेम सिंह, रोशन लाल, मनीष, सदाराम, काला राम, कुलवीर, दीप, सरस्वती देवी, कमला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
---------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें