फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल बस को बंद करने की मांग पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में ऑटो यूनियन का मुद्दा जिला प्रशासन के समक्ष पहुंच गया है। शहर में परिवहन निगम की ओर से चलाई गई ई-टैक्सी और लोकल बस शुरू करने पर ऑटो यूनियन का विरोध शुरू हो गया है।
यूनियन ने आपत्ति जाहिर की है कि जब से लोकल बस और ई-टैक्सी शुरू की गई है तब से उनके काम धंधा खत्म हो गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें ऑटो की किश्त देने में भी भारी परेशानी हो रही है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर दि बिलासपुर ऑटो रिक्शा ऑपरेर्ट्स यूनियन ने उपायुक्त विवेक भाटिया को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने मांग उठाई है कि इस सेवा को जल्द से जल्द बंद किया जाए, अन्यथा वह एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अपने शहर के 200 ऑटो को बंद करके उनकी चाबियां उपायुक्त के हवाले कर देंगे। इस दौरान उक्त समय पर आने वाली परेशानी का जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा। इस मौके पर प्रधान मोहम्मद रफी, महासचिव रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल, उपप्रधान सुरेंद्र राणा, फिरोज खान, सुरेश कुमार शर्मा, राजीव कुमार राणा, तनवीर खान, अंशुल सहगल, सुखराम, रफीक मोहम्मद, आशीष कुमार चौधरी, रामपाल सहगल, राजेश कुमार, पवन चौधरी, राजेंद्र शर्मा, महिपाल, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें