फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में बाड़ी मझेड़वां और वॉलीबाल में घंडीर बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर) राजकीय उच्च पाठशाला भगेड़ में घुमारवीं खंड दो के हाई स्कूलों की अंडर-17 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राजेंद्र गर्ग की ओर से झंडा फहराकर किया गया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके व छात्राओं की ओर से बंदे मातरम् के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि के सम्मान में छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल प्रभारी छोटा राम ने तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में 27 सरकारी व निजी हाई स्कूलों के 280 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खोखो, बैडमिंटन तथा कुश्तियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हुए प्रारंभिक मैचों में वॉलीबाल में राजकीय उच्च विद्यालय भपराल और निजी पाठशाला घंडीर में हुए मुकाबले में निजी पाठशाला घंडीर ने बाजी मारी, उधर चोखना हाई स्कूल व निजी विद्यालय बरठीं में मुकाबले में निजी स्कूल बरठीं ने बाजी मारी है। बैडमिंटन में बाड़ी मझेड़वां व कल्लर सरकारी स्कूल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बाडी मझेड़वां ने जीत हासिल की है। इस अवसर पर सिमरो भटनागर मुख्याध्यापिका बाड़ी मझेड़वां, सुरेश ठाकुर, मस्तराम चंदेल, रमेश वर्मा मंडल घुमारवीं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शहरी इकाई के अध्यक्ष कर्मचंद सुरेश ठाकुर, बूथ प्रधान सूबेदार सुरेश चंदेल, बलदेव शर्मा, रत्तन चंदेल, धनीराम सौंखला, संजय कुमार, वीरेंद्र रूहाणी व अंकित शर्मा तथा रामलाल मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें