फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जो ट्रस्टी बनाए उन पर चला है 163 का मुकदमा : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस ने श्रीनयना देवी मंदिर में चुने गए ट्रस्टियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, राम शरण ठाकुर, महासचिव कुलदीप देयोल, सरपाल ठाकुर, सचिव हेम राज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस श्रीनयना देवी जी के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव राजपाल ठाकुर व नरवीर ठाकुर ने कहा कि श्रीनयना देवी जी के मंदिर में बड़े सुनियोजित तरीके से बड़ी लूटपाट मचाई जा रही है।
इसका जीवंत उदाहरण अभी हाल ही में मंदिर हवनकुंड के पास जो चढ़ावे को लेकर लूटपाट मचायी जा रही थी इसको लेकर मंदिर अधिकारी ने हवनकुंड के पास दान पात्र रखवा दिया था लेकिन मंदिर में कुछ लोगों ने उस दान पात्र को उठवा कर वहां पर लगाई गई चेनों को भी तोड़ दिया और फिर दानपात्र को वहां से हटवा भी दिया गया। इसके बाद फिर से हवनकुंड के पास लूट पाट शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि 7 महीने के बाद मंदिर न्यास का गठन किया गया लेकिन इस मंदिर न्यास में जितने भी ट्रस्टी बनाए गए हैं उन पर 163 के मुकदमे पहले से ही चले हुए हैं। तकरीबन सभी मंदिर ट्रस्टी अवैध कब्जाधारी हैं और मंदिर में खूब लूटपाट मचाई जा रही है। मंदिर प्रशासन के अधिकारी और प्रदेश सरकार इस लूटपाट पर आंख बंद किए हुए हैं या फिर ऐसा प्रतीत होता है कि इस लूटपाट की सारी प्रक्रिया में प्रदेश भाजपा के किसी बड़े नेता की सह पर इन लूट पाट करने वालों को छूट मिली हुई है। प्रदेश सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी इस हो रही लूटपाट को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी इस मंदिर में चल रही लूट खसोट को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें