फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। तेज गति में आ रही एक कार ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए, जिसमें एक किशोर की घर पहुंचकर मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया कलां निवासी विकास कुमार वाल्मीकि मंगलवार की शाम करीब चार बजे बाइक से नगर से कुछ सामान खरीदकर अपने घर जा रहा था। उसके साथ ही गांव निवासी करन सिंह वाल्मीकि औरअमर मुन्ने भी थे। बिलासपुर-अनवरिया रोड पर ग्राम अफसरनगर के पास मोड़ पर सामने से तेज गति में आ रही कार ने बाइक टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
इस दौरान घटना के बाद चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लेाग एकत्र हो गए। घायल विकास अपने दोनों घायल साथियों को लेकर गांव हरैया कलां पहुंच गया, जहां तीनों ने अपना उपचार भी कराया। बताते हैं कि घर पहुंचने के बाद करन की हालत अचानक अधिक खराब हो गई, इससे पहले कि परिजन उसे कहीं अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। गांव के एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केमरी पुलिस व नायब तहसीलदार कुंदन सिंह टोलिया भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। करन की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें