फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को सिखाए लेखन विधि के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। आरएएन पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय लेखन विधि कार्यशाला का दूसरे दिन शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन एच के राय, प्रबंधक मोहित राय, निदेशक निधि राय, प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज, प्रकृति श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में कक्षा छह व सात के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रशिक्षिकों ने छात्र छात्राओं को कल्पनाशील सृजनात्मक तथा लेखन विधि को परिपक्त करने के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों की चिंतनशक्ति के आधार पर बाक्य प्रस्तुत करने के गुर भी बताए तथा मूल्यांकन करने के तौर तरीकों को भी बताया। बाद में कार्यशाला का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें