नगर परिषद नालियों से कूड़ा हटवाए
पानी में कूड़ा मिला तो होगी विभागीय कार्रवाई : आईपीएच
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की ओर से तहसील कार्यालय की सड़क के नीचे बनाई गई दुकानों के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे पानी की निकासी के लिए बनाई नालियां बंद हो गई हैं। बरसात का सारा पानी इन बंद पड़ी निकासी नालियों व कूड़े के बीच से बहकर आईपीएच विभाग के पंप हाउस के स्टोरेज टैंक से गुजरता हुआ सीर खड्ड में मिल रहा है।
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता सतीश शर्मा, सहायक अभियंता मस्तराम चौहान व करतार सिंह ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि घुमारवीं से सुन्हाणी की ओर सिर खड्ड से दो दर्जन के लगभग उठाऊ पेयजल योजनाएं कार्यरत हैं और यह गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है जिसके कारण कोई बड़ी महामारी फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
नगर परिषद की प्रधान गीता महाजन व कार्यकारी अधिकार संजय कुमार को चेताया है कि निकासी नालियों में पड़े शहर के कूड़े को तुरंत हटाया जाए नहीं तो विभाग नगर परिषद के खिलाफ विभागीय करवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
----------
...संजय शर्मा।