फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खराब होने पर यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। हिमाचल परिवहन निगम की ओर से लंबे रूट पर खटारा हो चुकी बसों को भेजने के कारण यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दो दिन पहले मंगलवार को सुंदरनगर डिपो की बस नालागढ़ के पास खराब हो गई थी। इसके बाद बस को नालागढ़ में खड़ा कर वहां से नालागढ़ डिपो की बस लेकर मनाली गए लेकिन मानाली से चंडीगढ़ जा रही बस फिर से स्वारघाट के पास खराब हो गई। इस कारण मनाली से चंडीगढ़ जा रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बस नंबर एचपी 12डी 8345 पिछले कल देर शाम मनाली से चंडीगढ़ रूट पर सवारियां लेकर वापस जा रही थी। शाम करीब 7 बजे अचानक स्वारघाट के समीप कैंची मोड़ स्थान में किसी तकनीकी खराबी आने के कारण बस खराब होकर सड़क पर खड़ी हो गई। इस कारण उक्त बस में यात्रा कर रही करीब दो दर्जन सवारियों को करीब तीन घंटे तक परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

बाद में रात को करीब 10 बजे पीछे से आई एक अन्य बस जो कोटली से चंडीगढ़ के लिए जा रही थी उक्त बस में सभी सवारियों को खड़े-खड़े होकर चंडीगढ़ तक भेजा गया। इस बस के खराब होने के कारण जो यात्री परेशान हुए उनमें वीर सिंह, मदन, हर्ष, चमन शर्मा, सुनिधि आदि का कहना था कि खटारा बसों को रूट पर न भेजा जाए। इसके अलावा कुछ लोग पीजीआई चंडीगढ़ उपचार करवाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

उपरोक्त समस्या पर परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि इस बस को सुंदरनगर डिपो की खराब बस की जगह सवारी छोड़ने के लिए दो दिन पहले भेजा था। वापस आते वक्त इस बस की प्रेशर पाइप फट जाने से समस्या हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें