फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर : उपायुक्त
विज्ञापन

19, 21 और 25 को झंडूता में होगा शिविर का आयोजन
सिंगल विंडों के तहत 80 वर्ष के आयु के बुजुर्गों के होंगे कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए संबंधित स्कूल क्षेत्र के शिक्षित व सेवानिवृत्त लोग भी स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देकर बच्चों को पढ़ाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। जिन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं वहां पर ये व्यवस्था कारगर साबित हो सकती है। उपायुक्त बिलासपुर में प्रशासन में दक्षता कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे अध्यापकों की सूची उपलब्ध करवाएं जो कि विभिन्न विषयों में निपुण और सेवानिवृत्त हों। साथ ही समय निकालकर स्वेच्छा से अपने समीप के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे न केवल बच्चों को निशुल्क कोचिंग और ट्यूशन मिलेगी, अपितु शिक्षा विदों और सेवानिवृत्त व्यक्तियों के ज्ञान और अनुभव से बच्चों का सही मार्ग दर्शन भी होगा।
उपायुक्त ने एडीएम को निर्देश दिए कि वह असुरक्षित स्कूल भवनों के बारे में व्यक्तिगत रूप से संबंधित एडीएमओ से रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अन्य लोग जो किसी कारणवश आधार कार्ड बनाने से वंचित रह गए हैं उनकी सुविधा के लिए शिविर लगाकर जल्द आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
19 जुलाई वीरवार को श्री नयना देवी स्थित स्वारघाट बीडीओ कार्यालय, 21 जुलाई शनिवार को घुमारवीं के बीडीओ कार्यालय में तथा 25 जुलाई को झंडूता में बीडीओ कार्यालय में शिविर लगा कर आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
वहीं उपायुक्त कार्यालय में स्थापित सिंगल विंडों में स्वतंत्रता सेनानी, अवार्ड विजेता, विधवाएं, एकल नारी, पूर्व सैनिक, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों तथा 80 वर्ष की आयु से ऊपर बुजुर्गों के कार्यों को सिंगल विंडों के तहत प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह शहर में अतिक्रमण के मामलों पर नियमित रूप से नजर रखें और निरंतर निरीक्षण करते रहे ताकि कोई भी अवैध निर्माण न हो सके।
---------------
...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें