बिलासपुर। नगर के मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी, न्यू ऐज पब्लिक स्कूल, सर्व संस्कृति स्कूल के तमाम छात्र रविवार की सुबह नगर की राधे निवासी कालोनी में एकत्र हुए। सभी छात्रों ने कालोनी के पार्क में नीम, केला, यूकिल्पिटिस आदि के 50 पौधे रोपें तथा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए लेागों को पौधारोपण करने को प्रेरित किया। इस मौके पर सत्यम तिवारी, अनुज चौहान, शिवांग मदान, बंश छाबड़ा, सौरभ कुमार, मुर्तजा, प्रणब, आदित्य आदि मुख्य थे।