फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी सिंचाई योजना का किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्सी सिंचाई योजना का किसानों को नहीं मिल रहा लाभ
बिना सिंचाई सुविधा के किसानों को जारी कर दिए पानी के बिल
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। अखिल भारतीय हिमाचल प्रदेश किसान सभा का आरोप है कि चंगर सिंचाई परियोजना बस्सी से अधिकतर किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। सभा के वरिष्ठ उपप्रधान कामरेड भाग सिंह ने बताया कि नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंगर सिंचाई परियोजना के उपमंडल बस्सी द्वारा किसानों को पानी के बिल जारी कर दिए गए हैं, जबकि अभी तक बहुत सारे क्षेत्रों में जमीन बिना सिंचाई सुविधा के पड़ी हुई है।
इसमें गांव लखनू का निचला क्षेत्र और गांव धरोट का महादेव वास, करोटी आला, डोल व इसके अलावा और भी चंगर क्षेत्र में किसानों की काफी जमीन को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। जबकि चंगर सिंचाई परियोजना कार्यालय बस्सी द्वारा किसानों को पानी के बिल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिमाचल किसान सभा किसानों को जारी किए गए पानी के बिलों का जोरदार विरोध करती है। सभा यह भी मांग करती है कि परियोजनाओं में ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए और ठेकेदार द्वारा उक्त परियोजना में रखे गए मजदूरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है उसे भी तुरंत जारी किया जाए। सभा ने सरकार से मांग की है कि पक्के काम के लिए स्थायी मजदूर रखे जाएं। साथ ही भाग सिंह ने कहा कि यदि किसान विरोधी फैसला विभाग ने वापस ना लिया, तो किसान सभा जोरदार संघर्ष करने की पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

चंगर सिंचाई परियोजना बस्सी में तैनात सहायक अभियंता रतनलाल ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें मौखिक शिकायत आई है। मौके पर जाकर सब समस्या दूर की जाएगी। ठेकेदार को तलब किया जाएगा।
-------------------
...विक्रम ठाकुर।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें