फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नेताओं की कथनी व करनी मे अंतर: राजेश धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राज में लड़कियां नहीं सुरक्षित : धर्माणी
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की कथनी-करनी में अंतर
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा ने चुनावों के समय जो वादे जनता के साथ किए थे, वे सिर्फ कोरे आश्वासन और जुमले ही साबित हुए हैं। यह बात पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने पत्रकार वार्ता में कही है। भाजपा ने जनता को बड़े सपने दिखाए थे कि महंगाई, भ्रष्टाचार, काला धन, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाएंगे लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ हुआ नहीं है। धर्माणी ने कहा कि महिलाओं के लिए सख्त कानून बनाने की जो बात भाजपा के नेता करते थे, आज उनके ही द्वारा बच्चियों के साथ दुराचार करने की घटना देश भर में हो रही हैं। बच्चियों के साथ इन नेताओं ने बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया और इनकी पार्टी के लोग नेताओं को बचाने के लिए जलूस निकाल रहे हैं। देश में भाजपा के नेताओं द्वारा कठुआ, उत्तर प्रदेश, सूरत जैसी कई जगहों पर इन नेताओं ने बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसका संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव ने भी निंदा की है। इससे देश की छवि धूमिल हुई है। हाल ही में कुछ समय पहले कठुआ और यूपी भाजपा के दो नेताओं के नाम सामने आए, लेकिन भाजपा अपने नेताओं को बचाने में लगी है।
विज्ञापन

अगर भविष्य में पीड़िताओं को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से कार्य करती हैं। जो योजनाएं कांग्रेस के समय घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुई हैं, उन्हें बंद किया जा रहा है, जो कतई सहन नहीं होगा तथा भाजपा को इनका अंजाम भुगतने को भी तैयार रहना होगा। आजतक एम्स का कार्य शुरू नहीं हुआ है। उल्टा अस्पतालों से डॉक्टरों के भी तबादले हो रहे हैं तथा एक दो डॉक्टरों के सहारे अस्पताल चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, सह प्रभारी रजनीश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें