फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे हिमाचल के पहलवान जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। चंडीगढ़ में ऑल इंडिया सिविल सर्विस रेसलिंग टूर्नामेंट में हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला 16 मार्च को राजस्थान के गामा पहलवान से होगा। जगदीश कुमार ने हिमाचल के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। प्रतियोगिता में देशभर के 18 राज्यों के 300 पहलवान भाग ले रहे हैं। देशभर के नामी पहलवानों को पछाड़कर जगदीश ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सिविल सर्विस रेसलिंग टूर्नामेंट चंडीगढ़ में 17 मार्च तक चलेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में बतौर डीपीई अपनी सेवाएं दे रहे जगदीश कुमार ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जगदीश कुमार ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के संदीप कुमार को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के अंकित को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में हरियाणा के परमजीत को हराकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल में उनका मुकाबला राजस्थान के गामा पहलवान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें