बिलासपुर। तमिलनाडु में 46वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी हिमाचल की महिला खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिलाधीश विवेक भाटिया ने बतौैर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने हैंडबाल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टीम की कप्तान दीपा ठाकुर, निधि शर्मा, मेनिका पॉल, शालिनी, शिवानी, ज्योति, मिताली, शैलजा, बबिता, प्रियंका, दीक्षा, स्वर्णलता, पूनम, रश्मि, निशा, रजनी को सम्मानित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया में अंडर-17 कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता टीम की छह सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश हैंडबाल संघ के उपप्रधान आशीष ढिल्लो ने मुख्यातिथि को टोपी व प्रदेश महासचिव नंद किशोर शर्मा ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सचिन चौधरी, टीम कोच स्नेहलता व टीम मैनेजर कर्ण चंदेल को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रवेश शर्मा, संजीव ठाकुर, बृजेश कौशल, संजय कौशल, अंशुल शर्मा, संजीव गौतम, सुरेंद्र नड्डा, राजेश महाजन, सचिन शर्मा, नईम शेख, अशोक शर्मा, अशोक गौतम, योगराज शर्मा, सुरेंद्र पाल दास, जयपाल चंदेल, विशाल ठाकुर, निशांत कपूर, विक्रांत, गोल्डी मौजूद रहे।