फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की लापरवाही, मकान पर गिरा बिजली का खंभ्ाा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। सिकरोहा पंचायत के चंदपुर गांव में बिजली बोर्ड की लापरवाही सामने आई है। यहां पर बिजली बोर्ड की ओर से लगाया गया लकड़ी का खंभा मंगलवार दोपहर एक रिहायशी मकान पर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लकड़ी का खंभा मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। अन्यथा बिजली तारों में करंट होने से पूरा परिवार इसकी चपेट में आ सकता था। मकान मालिक बाबूराम ने बताया कि बिजली का खंभा उनके मकान की छत पर गिरा। खंभा काफी समय से खस्ताहाल था। इसके बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी बताया गया था। इसके बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मौकेे पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन को कट किया।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्होल शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि चंदपुर में बिजली का खंभा टूट जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्मचारियों को भेजा गया। हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शीघ्र ही वहां पर नया खंभा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें