फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में अतिक्रमण से बंद रास्ते खोले

विज्ञापन
action - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
शहर में अतिक्रमण पर शुक्रवार को डंडा चला। नगर परिषद और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। शहर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों-कारोबारियों को हटाया। पहली बार अतिक्रमण करते पकड़े गए व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। कहा कि दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई होगी, सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में सड़क पर सजी दुकानें, चलना दुश्वार शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद सरकारी अमले ने हरकत में आकर अतिक्रमण हटाया।

बिलासपुर के बस अड्डा, गांधी मार्केट, डियारा मार्केट और आस पास के क्षेत्रों में कारोबारियों ने रास्तों, सड़कों और फुटपाथों पर दुकानें सजा कर रखी थीं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस अड्डा के आसपास फुटपाथ पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। इस कारण लोग सड़क पर आवाजाही कर रहे थे जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता था। गांधी मार्केट और डियारा मार्केट की हालत भी यही है। गांधी मार्केट में दुकानें रास्तों में आ गई हैं। रास्तों में वाहन खड़े होते हैं। इस कारण आम लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद उपायुक्त के आदेश के बाद नप और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया है। इधर, नप के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने बताया कि शहर से अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण करने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा है। अब अगर फिर से अतिक्रमण किया गया तो पूरा सामान कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शहर में अतिक्रमण किसी भी हालत में सहन नहीं होगा। जहां-जहां अतिक्रमण है उसे हटाया गया है। चेतावनी के बाद भी अगर सुधार नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बारे में एसडीएम और नप को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
-विवेक भाटिया, उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें