फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघस पुल पर लगा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिमला से शपथ समारोह में भाग लेकर लौट रही गाड़ियों के कारण घाघस पुल के पास लंबा जाम लगा रहा। शाम करीब पांच बजे के बाद हालत ऐसी हो गई कि घाघस पुल पार करने में भी वाहनों को आधे घंटे का समय लग गया। इस कारण आम लोगों के साथ मनाली की ओर से जा रहे सैकड़ों सैलानियों को भी परेशानियों से दोचार होना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पुलिस की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। मौके पर एक ही पुलिस कर्मी तैनात था। उल्लेखनीय है कि घाघस पुल के पास ऐसे ही जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन बुधवार को शिमला से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से समस्या और बढ़ गई। शिमला से हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग होता है। बुधवार को शिमला की ओर से सैकड़ों वाहनों के आने से लंबा जाम लगा रहा। हालत ऐसी हो गई थी कि वाहनों को पुल क्रास करने के लिए आधा घंटा लगा रहा था। हाईकोर्ट ने हाईवे किनारे से सभी अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी घाघस और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जा धारकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस कारण भी यहां जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें