फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। विस चुनावों के लिए बिलासपुर जिला में अब 16 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जबकि एक उम्मीदवार का घुमारवीं विस क्षेत्र से नामांकन रद्द हो गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेज पूरे न होने के कारण लोक गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार मस्तराम का घुमारवीं में नामांकन रद्द कर दिया है। विस चुनावों के लिए अब सबसे अधिक उम्मीदवार श्री नयना देवी और सदर विस क्षेत्र में रह गए हैं। यहां पांच-पांच उम्मीदवार अपना भाग्य चुनावों में अजमा रहे हैं। जबकि झंडूता और घुमारवीं से केवल तीन-तीन उम्मीदवार ही मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विस चुनावों के लिए बिलासपुर सदर से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जो सभी स्वीकार कर लिए गए हैं। इसके अलावा घुमारवीं से चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। मंगलवार को एक नामांकन रद्द हो गया। जबकि झंडूता से तीन और श्री नयना देवी से पांच उम्मीदवारों ने विस चुनावों के लिए नामांकन भरे थे। जो सभी सही पाए गए हैं।

अब मैदान में सुभाष ठाकुर, बंबर ठाकुर, रणधीर शर्मा, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, राजेश धर्माणी, डॉ. बीरू राम किशोर, जेआर कटवाल, बसंत राम संधू, तीलक राज शर्मा, सुरेश कुमार, रमेश ठाकुर, बालक राम शर्मा, सुखराम ठाकुर, विधि चंद सहित 16 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। हालांकि अभी नाम वापस लेने का समय शेष है।
विज्ञापन

उधर, जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं विस क्षेत्र में एक नामांकन रद्द हुआ है। जबकि 16 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें