फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फिंकवाई एक क्विंटल मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
त्यौहारों में मिठाई के नाम पर लोगों को बासी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिठाइयां बेची जा रही है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल मिठाई फिंकवाई है। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़प मच गया है। इसमें सबसे ज्यादा खराब मिठाई बिलासपुर शहर में नष्ट की गई है। इसके साथ ही कारोबारियों को भविष्य में ताजा और गुणवत्ता वाली मिठाई बेचने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर शहर, घुमारवीं, कुठेड़ा, भराड़ी और लदरौर में छापामारी की। अहम बात यह है कि गांवों की अपेक्षा शहर में दुकानदार लोगों की सेहत के साथ ज्यादा खिलवाड़ कर रहे हैं। दो दिन पहले भी यहां पर विभाग ने कई किलो मिठाई को फिंकवाई था। मगर बुधवार दोबारा ज्यादा रंग युक्त और खराब मिठाइयां फिंकवाई गई है। इसके अलावा टीम ने सब्जियों की दुकानों पर भी दबिश दी। सभी जगह से टीम ने 50 किलो से ज्यादा सब्जी को फिंकवाई गई हैं। यह सब्जी खराब हो चुकी थी। हालत यह थी कि इसमें कीड़े पड़ चुके थे। अधिकारी ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न करें और सही और बेहतर गुणवत्ता वाली ही मिठाई लोगों को बेचेंगे।
विज्ञापन

कोट्स
नामित अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सविता ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर, घुमारवीं, कुठेड़ा, भराड़ी और लदरौर सहित अन्य जगहों पर दुकानों का निरीक्षण किया है। यहां पर कई किलो खराब मिठाई फिंकवाई गई है। इसके अलावा दुकानदारों को भी बेहतर मिठाई बेचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें