फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन के बाद भरा नामांकन

विज्ञापन
महासंग्राम 2017 - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)।
नयनादेवी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा। मंगलवार को वह सैकड़ों समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उपमंडल स्वारघाट में पहुंचे। हालांकि अभी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। मगर हाईकमान से मंजूरी के बाद रामलाल ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी से मिले टिकट की प्रति वह बाद में एसडीएम के पास जमा करवाएंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले रामलाल ठाकुर ने स्वारघाट कस्बे में पेट्रोल पंप से लेकर बस अड्डा तक शक्ति प्रदर्शन भी किया। रामलाल ठाकुर ने दोपहर 12.35 बजे मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। राम लाल ठाकुर ने हालांकि कवरिंग उम्मीदवार के रूप में किसी का नामांकन नहीं भरा है। मगर रामलाल ठाकुर ने चार नामांकन भरे हैं। ऐसे में अगर कोई नामांकन गलत हो जाता है तो अन्य नामांकन इस स्थिति में काम आएंगे। इसके बाद उन्होंने हिल टॉप के पीछे खुले मैदान में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर अनुराग और जेपी नड्डा की लड़ाई और बयानबाजी से बिलासपुर की जनता भली भांति परिचित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर वीरभद्र की हिमाचल सरकार समय पर बिलासपुर के कोठीपुरा में जमीन उपलब्ध नहीं कराती तो एम्स कैसे खुलता। इस वजह से एम्स खोलने के लिए जनता को हिमाचल सरकार का भी आभार जताना चाहिए। रामलाल ठाकुर ने कहा है कि हार के बावजूद भी पिछले 5 साल में उन्होंने श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में हर क्षेत्र में अथाह विकास किया है। हिमाचल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, पेयजल आपूर्ति और सिंचाई सुविधा दिशा में काम किया है। इसके साथ ही स्वारघाट में एसडीएम कार्यालय खोलने, स्वारघाट में बस अड्डे का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एक महीने के बाद स्वारघाट का बस अड्डा तैयार हो जाएगा। यही वजह है कि जनता को वीरभद्र सिंह पर पूरा भरोसा है। अब वीरभद्र सिंह सातवीं बार हिमाचल के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने कहा कि उनके अनुभव को ध्यान में रखते वीरभद्र सिंह ने उन्हें 4 बार हिमाचल मंत्रिमंडल में जगह दी है। पंजाब के गुरदासपुर में लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हुआ है। अब कांग्रेस का विजय रथ आगे बढ़ता जाएगा। रैली के दौरान पंजाब के पूर्व मंत्री रमेश दत्त शर्मा, जिला परिषद बिलासपुर अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा और नयनादेवी विधान सभा क्षेत्र से विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर, नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर और जुखाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता सरपाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें