अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान मिनर्वा पब्लिक स्कूल से आयुष व हिमांशु, दूसरा स्थान रावमापा स्कूल तल्याना के अभिषेक और प्रिया, तीसरा स्थान पंजगाईं से मोहित और अक्षय ने प्राप्त किया। वरिष्ठ शहरी वर्ग में पहला स्थान हिम सर्वोदय से कृतिका और निहारिका दूसरा स्थान मिनर्वा के आलोक और पुनीत, तीसरा स्थान सीसे बिलासपुर से शक्ति और आस्था ने हासिल किया। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में पहला स्थान डुमैहर से वैष्णवी और देवांश ने दूसरा स्थान, राहन शिक्षा निकेतन झंडूता से ललित और वामीका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बैहनाजट्टा से आशीष और कर्ण ने कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में पहला स्थान, सुईं सुराहर से दिव्या और अंकिता ने दूसरा स्थान, पंतैहड़ा से अनीशा और शिल्पी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रॉयल पब्लिक स्कूल स्वाहण से निशांत और निखिल कनिष्ठ शहरी वर्ग में पहला स्थान, मिनर्वा से भविष्य और कुश ने दूसरा स्थान, ग्लोरी पब्लिक स्कूल से आरुषि और सालवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मीडिया प्रभारी शिव नड्डा ने बताया कि 13 अक्तूबर को समापन समारोह पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव अमृत महाजन और जिला विज्ञान अध्यापक संघ स्वच्छता पुरस्कार में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्राइमरी स्कूल के नंद के अध्यापक आसाराम शर्मा को और प्राइमरी स्कूल गुलानी की अध्यापिका अंजना को सम्मानित करेंगे। वही दीपिका शर्मा झंडूता की छात्रा को जिसने इंस्पायर अवार्ड में भारत में पहले 60 मॉडल पर अपना स्थान प्राप्त किया है को सम्मानित करेंगे।