फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ज्येष्ठ मंगलवार को मां नयना के दरबार में उमड़े 30 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सुबह से ही शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भी पहुंचे भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नयना देवी जी के दरबार में ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सुमित गौतम ने बताया कि प्रत्येक महीने पड़ने वाले ज्येष्ठ मंगलवार का माता श्री नयना देवी के दरबार में विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाल की सुख-समृद्धि की कामना
ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। माता के दर्शन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

माता के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें