फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आरटीओ बैरियर के पास पकड़ी 300 बीयर की पेटी

Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस थाने में जब्त की गई 300 पेटी अवैध बियर। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
एक्साइज टीम ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
विज्ञापन

चालक नहीं पेश कर पाया कोई भी दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने आरटीओ बैरियर गरामोड़ा के पास अवैध रूप से लाई जा रही 300 पेटी बीयर की बरामद की है। मामले में पुलिस थाना स्वारघाट की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने बैरियर के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान किरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को टीम ने जांच के लिए रोका। अधिकारियों ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में सब्जी भरी है। इसके बाद विभाग की टीम ने गाड़ी पर लगे तिरपाल को हटाया और उसकी जांच की। गाड़ी के अंदर 300 बीयर की पेटियां पाई गईं। गाड़ी में लोड बीयर का पास व परमिट मांगने पर चालक कोई भी संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद ट्रक को भी हिरासत में लिया गया और स्वारघाट थाना लाया गया। विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही। उधर, डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि आरटीओ बैरियर गरामोड़ा में नाकाबंदी के दौरान फॉर सेल इन पंजाब की 300 पेटी बीयर के साथ ट्रक को स्वारघाट पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें