फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश सहित बाहरी राज्यों ने दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को 30 हजार ने श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव के निर्देशानुसार मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शनों के लिए भेजा गया। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला। मंदिर के अंदर सेवानिवृत्त सैनिक सुरक्षाकर्मिंयों ने व्यवस्था को संभाला। माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन घंटे कतार में खड़े होना पड़ा। श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था को बनाए रखा और कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने पानी की छबील लगाई। दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे लंगर में भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें