फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन


माता के जयकारों से मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय रहा। बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइन सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन यज्ञ करके परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतार में माता के दर्शन किए और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें