फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रौड़ा में होगा 30 फुट ऊंचे रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुतला दहन से पहले खेल मैदान में ही होगा रावण वध का दृश्य
विज्ञापन

- शहर में निकाली जाएगी भगवान राम, माता सीता की शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्रीराम नाटक समिति रौड़ा की ओर से रौड़ा सेक्टर स्थित खेल मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इस दौरान 30 फुट ऊंचे रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुतला दहन से पहले खेल मैदान में ही लोगों के बीच रावण वध का दृश्य भी होगा। इसके लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। दशहरा उत्सव से पहले शाम करीब 4:00 बजे शहर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रौड़ा सेक्टर से शुरू होगी और शहर की परिक्रमा करते हुए वापस दशहरा स्थल पर पहुंचेगी। पुतला दहन के बाद खेल मैदान में आतिशबाजी भी की जाएगी। राम नाटक समिति रौड़ा के महासचिव ईशान गौतम ने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। रावण और मेघनाथ के पुतलों को तैयार कर लिया गया है। शनिवार को उन्हें मैदान में खड़ा कर दिया जाएगा। बताया कि इस बार दशहरा उत्सव काे आकर्षित बनाने के लिए रावण वध का दृश्य भी लोगों के बीच ही किया जाएगा। पुतला दहन के बाद करीब एक घंटे तक आतिशबाजी भी की जाएगी। बताया कि दशहरा उत्सव में लोगों के लिए लक्की ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें प्रथम विजेता को बड़ी एलईडी, दूसरे विजेता को छोटी एलईडी, तीसरे विजेता को मोबाइल फोन दिया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य इनाम रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें