फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वार्ड परिक्रमा 25 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, बडू वार्ड में विकास के दावे फेल

Thu, 16 Apr 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विनोद सेठी
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग,अधूरी योजनाएं,बदहाल ढांचे बने परेशानी
विज्ञापन

खस्ताहाल पार्क, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट व सीवरेज का अभाव बना बड़ी समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-एक बडू की वार्ड परिक्रमा के दौरान विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सामने आई। नगर पंचायत से नगर परिषद तक 25 वर्ष का सफर तय करने के बावजूद वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। हालात ऐसे हैं कि अधूरी योजनाएं और बदहाल ढांचा लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
वार्ड में लाखों रुपये से बना पार्क पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो चुका है। टूटे बेंच, जर्जर गेट और उगी झाड़ियां इसकी दुर्दशा को बयां कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित टहलने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा वार्ड में पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय और कई घरों तक सड़क जैसी सुविधाएं अधूरी हैं। राणा बस्ती समेत कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। वहीं रटेहल से रेस्ट हाउस तक बना मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन इसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई। मुस्लिम बस्ती की स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां न तो पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की सुविधा है और न ही सीवरेज की व्यवस्था। अधिकांश घर आज भी सीवरेज से नहीं जुड़े हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ विकास कार्य जरूर हुए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इनका श्रेय वर्तमान नगर परिषद को नहीं जाता। उनका आरोप है कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयासों से ही कुछ कार्य संभव हो पाए थे। पिछले पांच वर्ष में वार्ड में विकास की गति बेहद धीमी रही है, जिससे लोगों में रोष है। अब स्थानीय लोग लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बडू वार्ड पिछले पांच वर्ष से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां आज तक पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

विनोद सेठी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष
इनसेट
मोहल्ले में न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही सीवरेज की सुविधा। अधिकांश घर सीवरेज से नहीं जुड़े हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. कर्मदीन, स्थानीय निवासी

विनोद सेठी

विनोद सेठी

विनोद सेठी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें