ध्वाल में आयोजित ड्रेस मेकिंग प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करत
प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, सिलाई मशीनें बांटी
छह माह के ड्रेस मेकिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत धवाल पंचायत के अपर धवाल गांव में संचालित छह माह के ड्रेस मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।
इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से धवाल पंचायत की 25 महिलाओं ने ड्रेस मेकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह की मुख्यातिथि संगिनी संघ, एनटीपीसी कोलडैम की अध्यक्ष नर्मदा राव रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके समर्पण व लगन की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, सिलाई मशीन और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। मुख्यातिथि ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब उसकी महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हों। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना केवल उनके जीवन में बदलाव लाना नहीं है, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार के लिए करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अनेक महिलाओं ने सिलाई का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने बताया कि ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद कई महिलाओं ने सिलाई का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम की मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरीन्द्रन, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) पूरन सिंह, एनएसआईसी मंडी की ओर से लोकेश भाटिया, मुख्य प्रबंधक विनय कुमार, संगिनी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।