16 जनवरी को मंडी के साथ होगा बिलासपुर का पहला मैच
1 जनवरी ने लुहणू मैदान में शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से होने वाली अंडर-19 पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की टीम का चयन रविवार को किया गया। जिले भर से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने चयन के लिए पसीना बहाया।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि संभावित टीम में आदित्य कटारिया, सुबांश द्विवेदी, अखिलेश गौतम, अपराजित शर्मा, वरुण ठाकुर, दिव्यांश शर्मा, अर्णव शर्मा, अंकित धीमान, धैर्य गुप्ता, आर्यन भट्टी, प्रिंस, अभय चंदेल, संकेत शर्मा, प्रिंस कुलदीप ठाकुर, गौरव चंदेल, करण ठाकुर, कुंदन, अभिनव, अनुराग, अक्षित ठाकुर, आर्यन पुंडीर, विशाल चौधरी व आर्यन मेहता को शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को तय मापदंडों पर परखा और उनका चयन किया। टीम का प्रशिक्षण शिविर 1 जनवरी 2026 से लुहणु क्रिकेट मैदान में शुरू होगा। बिलासपुर की टीम पहला मैच 16 जनवरी को मंडी के साथ पेखूवेला ऊना में खेलेगी। विशाल जगोता ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के संयोजक महेंद्र चंदेल थे, जबकि चयनकर्ताओं में विनेंद्र डोगरा, विशाल रतवान, जितेंद्र ठाकुर, दीपक चैहान, मनोहर ठाकुर, यशपाल राणा और पंकज ठाकुर को शामिल रहे।
लुहणू मैदान में आयोजित क्रिकेट टीम ट्रायल में गेंद फेंकने जाता गेंदबाज और मौजूद चयनकर्ता। संवाद