राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात
जुखाला महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ आयोजन
विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल ने किया। शुभारंभ मार्चपास्ट के साथ किया गया। एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक जैसी विभिन्न प्रतियोगिता हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के पश्चात छात्रा वर्ग में उमा देवी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि छात्र वर्ग में अनिल कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। 400 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में उमा देवी ने पहला, स्नेहा ने द्वितीय जबकि प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अनिल ने प्रथम, नीरज शर्मा ने द्वितीय जबकि मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में अनिल ने पहला स्थान, विशाल ने द्वितीय और नीरज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में स्नेहा ने पहला स्थान, उमा देवी ने द्वितीय और नेहा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में उमा देवी ने पहला स्थान,स्नेहा ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार ने पहला स्थान नीरज शर्मा ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मयंक ने पहला स्थान, अमित ने द्वितीय और अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गोला फेंंक प्रतियोगिता में श्वेता ने पहला स्थान, पुष्पा ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि एथलेटिक मीट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना और उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहा।