- दावेदारों को 3,31,37,367 रुपये की राशि की आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने को लेकर जिले की सभी अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर की सचिव मनीषा गोयल ने बताया कि लोक अदालतों में कुल 3,421 मामले आपसी सहमति से निपटारे के लिए लगाए गए थे, जिनमें 532 कोर्ट में लंबित मामले, 211 पूर्व मुकदमेबाजी मामले और 2,678 यातायात चालान से संबंधित मामले थे। इनमें से कुल 2,170 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 3,31,37,367 रुपये की राशि से संबंधित मामलों का निपटारा हुआ।