-राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता होशियार सिंह चंदेल ने की।
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान 2016 से अप्रैल 2022 के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय एरियर के भुगतान में बोर्ड द्वारा किए जा रहे भेदभाव के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बोर्ड प्रबंधक से आग्रह किया गया कि महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का भुगतान शीघ्र किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत बोर्ड की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करके सब स्टेशन बनवाए हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बोर्ड से इन सब स्टेशन को शीघ्र चालू करने का आग्रह किया। ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। सब स्टेशन भराड़ी एवं नसवाल में एक टेलीफोन ऐसा लगाया जाए, जिस पर जनता बिजली से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके। संबंधित सहायक अभियंता को इसके बारे में आदेश जारी करवाए जाएं। पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि 4 जून तक अगर उनकी मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं किए गए तो संघ की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे। बैठक में इं. सुरेश शर्मा, इं. हंसराज, सुरेंद्र चौधरी, इं. रमेश धीमान, अमीचंद, जोगिंदर ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।