फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल सूबे में मतदाता जागरूक अभियान करेगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। बजरंग दल सूबे में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ‘भारत प्रथम’ नाम से मतदाता जागरूकता अभियान एक मई से लेकर 18 मई तक चलाएगा। बजरंग दल हर प्रखंड के हर घर तक पहुंचेगा तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा।
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक तुषार डोगरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बजरंग दल 1 से 18 मई तक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन करेगा। बजरंग दल के स्वयं सेवक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को विजयी बनाएं के अलावा जनहित में काम करने वाले राजनेताओं को सत्तासीन करने के प्रति मतदाताओं से आह्वान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजरंग दल प्रथम भारत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों व युवाओं से उन लोगों के प्रति मतदान करने का आग्रह करेगा, जो सैनिकों के सम्मान, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर का निर्माण करने व देश में एक मजबूत सरकार दे सके। इसके अलावा गोवंश की रक्षा के प्रति कार्य करने में विश्वस्त हो, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त तथा सशस्त्र बल अधिनियम को लागू करने में सामर्थ्यवान होने के अलावा इन मुद्दों पर कृतसंकल्प हो और अपने चुनावी मुद्दे पर सत्तासीन होने के उपरांत अडिग रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कैप्टन भाग सिंह ने बिलासपुर शहरी कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। इसके तहत लाल सिंह को नगर उपाध्यक्ष, पवन कुमार व अनिल को सहमंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शहरी इकाई के अध्यक्ष नीरज वर्मा, राजेंद्र गौतम, सौरभ, संजीव ढिल्लो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें