फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को नहीं मिल पा रही बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला(बिलासपुर)। अल्ट्राटेक स्कूल में नर्सरी से लेकर द्वितीय कक्षा तक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को बस सुविधा नहीं दी जा रही है। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावकों में अल्ट्राटेक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी रोष है। इसके विरोध में बच्चों के अभिभावकों ने सांई ब्राह्मणा के पास स्कूल बस को काफी देर तक रोके रखा, जिसकी वजह से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल तीन घंटे देरी से पहुंचे। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन नर्सरी से लेकर द्वितीय कक्षा तक के बच्चों को बस पास बनाने से मन कर रहा है। स्कूल प्रबंधन ने साईं-खारसी, रानीकोटला रूट पर एकमात्र बस लगा रखी है जिसमें मात्र 55 बच्चे ही आ जा सकते हैं। नर्सरी कक्षा से लेकर द्वितीय कक्षा तक मिलाकर इस रूट पर बच्चों की संख्या 100 के लगभग है। बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों में मनोज गौतम, हरीश पाठक, अमर चंद, राजेश शर्मा, रीना, शीतल, रितु, रीमा, चमन, अमित सोनी ने कहा कि न्यायालय व सरकार के निर्देशानुसार निजी वाहनों में बच्चों को स्कूल लाना व ले जाना गैर कानूनी करार दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि स्कूल प्रबंधक द्वारा ही बच्चों को स्कूल लाने व घर ले जाने की व्यवस्था करनी होगी। इस स्कूल में सरकार के आदेशों की भी पालना नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष स्कूल प्रबंधन द्वारा बस किराये में बढ़ोतरी कर किराया दो सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ चालीस रुपये कर दिया था। सभी बच्चों को बस सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कहीं गई थी। अब स्कूल प्रबंधन बस सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रहा है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वह स्कूल प्रबंधन को सभी बच्चों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दें। यदि जल्द ही स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों के लिए बस सुविधा उपलब्ध नहीं करवाता है तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधन व जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें