बिलासपुर। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले फोटाग्राफरों को भी राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। यह जानकरी राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अध्यक्ष एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले फोटोग्राफी के शौकिन फोटोग्राफरों के लिए मेला समिति ने आनंद फोटोग्राफी क्लब संचालित किया है। जिसके तहत मेले के दौरान बेहतरीन फोटो भेजने वाले को फोटो चयनित होने पर 10 रुपये प्रति फोटो के हिसाब से प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फोटो के चयन पर उच्च गुणवत्तायुक्त डिजिटल कैमरा इनाम के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने फोटो व्हाट्सऐप नंबर 78078 21091 या ई-मेल anandphotographyclub@gmail.com पर भेज सकते हैं।