फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी के तर्ज पर वितिय लाभ जारी करे सरकार: पटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला प्रधान राकेश पटियाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उपनिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में संघ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ प्राथमिक सहायक अध्यापकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर पिछले 10 महीनों से सरकार तथा शिक्षा विभाग से निरंतर मांग कर रहा है लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार इन्हें नियमित जेबीटी की तर्ज पर वित्तीय लाभ जारी करने की अधिसूचना जारी नहीं कर रही है। जबकि कुछ वर्गों के लिए दो वर्ष पूर्व ही सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सबसे शोषित वर्ग प्राथमिक सहायक अध्यापकों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने चेताया है कि यदि 6 मार्च तक प्राथमिक सहायक अध्यापकों को वित्तीय लाभ देने की अधिसूचना सरकार की ओर से जारी नहीं होती, तो प्राथमिक शिक्षक संघ 7 मार्च से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देगा जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बांके बिहारी, बसंत ठाकुर, रमेश शर्मा, रणजीत ठाकुर, बलदेव ठाकुर, कश्मीर सिंह, होशियार सिंह ठाकुर, रूप लाल, नंद लाल, राकेश कुमार, ओंकार महाजन, राजेंद्र कुमार, संजीव ठाकुर, यशवीर, नरेंद्र, रविंद्र, सुनील, नरेश, बाबू लाल, धर्म चंद व सुशील सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें