फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनी मिट्टी होने के चलते दोपहिया वाहन हो रहे अनियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बिलासपुर बस अड्डे का कुछ हिस्सा मिट्टी का तालाब बन गया है, जिस कारण यहां पर प्रतिदिन दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां पर लोगों को चलने के लिए भी कोई रास्ता नहीं बचा है। इसके कारण लोगों को बस लेने के लिए काफी घूम कर जाना पड़ रहा है।
बता दें कि यह मिट्टी बस अड्डे के आगमन गेट के साथ ही है, क्योंकि कुछ माह पहले बिलासपुर पथ परिवहन निगम ने यहां पर गड्ढे होने के चलते मिट्टी फेंकवा दी थी जिस कारण कुछ समय तो यहां पर रास्ता समतल हो गया, लेकिन जैसे ही मौसम ने अपना रुख बदला और लगातार हो रही बारिश के चलते यह मिट्टी तालाब बन गई और दिन प्रतिदिन लोगों की समस्याएं बढ़ना शुरू हो गई। वहीं, इस संदर्भ में जब दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने भी रोष जताया।
विज्ञापन

-दुकानदार सुभाष शर्मा का कहना है कि मिट्टी के कारण दुकानों में रखे सामान भी खराब हो रहें है। कई बार तो जब बस तेजी में जाती है तो गंदे पानी के छिट्टे दुकानों में गिर रहें हैं जिससे परेशानी हो रही है।
-दुकानदार दिनेश का कहना है कि जब से बारिश शुरू हुई है तब से यह मिट्टी पानी से भर गई है। इस कारण यहां पर दोपहिया वाहन सहित राहगीर भी गिर रहें हैं जिससे यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-दुकानदार संजय शर्मा का कहना है कि अब मौसम थोड़े साफ होने लग गए हैं निगम को जल्द ही यहां से सारी मिट्टी हटा देनी चाहिए जिससे यहां पर गंदगी खत्म हो जाएगी। साथ ही यहां के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

--दुकानदार विशाल कुमार का कहना है कि जब भी बारिश होती है तो हमेशा बस अड्डे के इस स्थान पर मिट्टी और पानी का तालाब बन जाता है जिससे सभी लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में अड्डा प्रभारी को भी अवगत करवाया गया है।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें