फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के अधिकारियों ने की जेजवीं-मरेटा-दुरघाट सड़क निर्माण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा जेजवीं पंचायत में जेजवीं-मरेटा-दुरघाट सड़क में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जेजवीं पंचायत की ओर से फर्जी सड़क निर्माण की जांच मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव व उपायुक्त बिलासपुर के आदेश पर की। इस दौरान उनके साथ सहायक स्टाफ एसडीओ कलोल, जूनियर इंजीनियर तथा अन्य सहयोगी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार जेजवीं पंचायत की ओर से लोक निर्माण विभाग की सड़क पर कागजों में लाखों रुपये के फर्जी कार्य दिखाकर भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया है। इस पर स्थानीय ग्राम सुधार समिति ने सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश सरकार व विकास खंड झंडूता के खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

ग्राम सुधार समिति जेजवीं, मरेटा, दुरघाट के मीडिया प्रभारी कुलदीप खजूरिया ने बताया कि गांव की सुधार समिति ने इस सड़क में भ्रष्टाचार की जानकारी सूचना के अधिकार तहत ली थी और सभी दस्तावेज पूर्ण जानकारी के साथ मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त बिलासपुर, विधायक झंडूता विधानसभा क्षेत्र, एसडीएम झंडूता, खंड विकास अधिकारी को भेजे थे।
जेजवीं पंचायत ने लोक निर्माण विभाग की सड़क जो सन 2007 में बनी थी अपने कागजों में हेराफेरी से सरकार के 5,65,070 रुपये की हेराफेरी कर चूना लगाया है। जबकि लोक निर्माण सन 2007 से इस सड़क का रखरखाव कर रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर एक बड़ी पुली डंगे तथा आठ छोटी पुलियां व जेजवीं बाजार से बड़ी पुली तक सन 2013 में सोलिंग भी करवा रखी है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राव सुधार समिति के प्रधान ज्ञानचंद धीमान, सचिव दलीप सिंह, उपप्रधान सुखराम, कोषाध्यक्ष अर्जुन पुंडीर, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, सदाराम शर्मा, शकुंतला शर्मा, जगतंबा प्रसाद, रीता देवी, सतीश कुमार, देवराज, गंगाराम, अमर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें