फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्तपाल में मरीजों के लिए चार एसी कक्ष तैयार

विज्ञापन
doctor shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों के लिए चार नए एसी कक्ष तैयार किए गए हैं जो मरीजों के लिए खोल दिए गए हैं। खास बात तो यह है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में बनाए गए एसी कमरों का लाभ जिला अस्पताल में भर्ती मरीज भी ले सकते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब गर्मियों के मौसम में अब गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जय गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलासपुर में रोगियों की सुविधा के लिए चार विशेष वातानुकुलित रोगी कक्ष उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर तथा जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलासपुर में दाखिल रोगी इन कक्षों का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रोगियों के लिए निर्धारित विशेष कक्षों में यदि रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है और रोगियों की विशेष कक्षों के लिए मांग के आधार पर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्थापित विशेष कक्षों में भी सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें