फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकियों के डांस को लेकर हुआ बवाल, लोगों ने शांत कराया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर नर्तकियों के डांस कराने को लेकर हंगामा हो गया। बाद में लोगों ने किसी तरह से हंगामा करने वालों को शांत कराया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना में एक धार्मिक कार्यक्रम मंचन किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान नर्तकियों का डांस कराया गया। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दो पक्षों में कारपीट होने लगी।कमेटी के लोगों ने किसी तरह हंगामा करने वालों को शांत किया। लोगों का कहना था कि नर्तकियों का डांस देखने के लिए थाना क्षेत्र के अलावा सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ के भी तमाम लोग आए हुए थे।
विज्ञापन

विवाद होने पर डांस बंद करा दिया गया। इस बारे में खजुरिया थाना प्रभारी ऋृषिपाल सिंह ने बताया कि आयोजकों के पास धार्मिक कार्यक्रम के मंचन की अनुमति है और मंच पर नर्तकियों के डांस करने व हंगामा होने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराएंगे और नर्तकियों का डांस कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं पूर्व ग्राम प्रधानपति होरी लाल ने हंगामा न होने की बात कही है, मगर नर्तकियों के मामले में वह बात को टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें