फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का खौफ अधिकारियों में भी नहीं निकल रहे घरों से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में डेंगू का डर लोगों सहित अधिकारियों पर इस कदर हावी हो गया है कि वह अपने बच्चों तक को बाहर भेजने से कतराने लग गए हैैं। अधिकारियों की माने तो वह बच्चों को बाहर लॉन में खेलने तक भेजने से डरने लग गए हैं। जबकि स्वयं भी शाम व सुबह के समय घूमना बंद कर दिया है। अधिकारी भी स्वयं मान रहे हैं कि डेंगू बिलासपुर में पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। अब इस पर काबू पाना मुश्किल है।
बिलासपुर अस्पताल में रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैैं। इस समय जिला में डेंगू के मरीजों की संख्या 1100 के पार हो चुकी है। जिला के शहर व मार्कंडेय क्षेत्र से इस समय डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि सबसे चिंता की बात यह है कि यहां पर डेंगू बिगड़ने पर प्लेट्लेस चढ़ाने की भी व्यवस्था नहीं है। डेंगू को बिलासपुर में फैले हुए चार माह का समय हो चुका है। इस चार माह में अभी तक डेंगू पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। जबकि यहां पर विशेषज्ञों की टीमें भी दौरा कर चुकी हैं। शुरूआती समय में ही अगर डेंगू पर काबू पा लिया होता तो आज हालत इतने बेकाबू न होते और ना ही अधिकारी इतने डरते होते। बहरहाल अब लोगों सहित अधिकारी भी डेंगू के बिलासपुर में खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह अपने बच्चों के साथ बाहर घूम सकें और स्वयं भी सैर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
बंद करवाना पड़ा था कॉलेज व साईं हॉस्टल
बिलासपुर में डेेंगू का प्रकोप इस कदर हावी है कि यहां पर चल रहा साईं हॉस्टल भी एक सप्ताह के लिए बंद करवाना पड़ा था। यहां से छह इंटरनेशनल खिलाड़ियों को डेंगू हो गया था और सभी को घर भेज दिया गया था। इसके अलावा बिलासपुर कॉलेज में भी छह युवाओं को डेंगू हो गया था, जिसके बाद आधे दिन के लिए कॉलेज बंद कर दिया था। यहां पर फॉगिंग करवाई गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें