फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत कोट की सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत पड़ने वाली कोट पंचायत के गांव कंजयाण को जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कोट पंचायत घुमारवीं तहसील का मुख्य द्वार कहा जाता है, इसके साथ ही हमीरपुर जिला शुरू होता है। यह गांव तीन जिलों को भी आपस में जोड़ता है, जिसमें हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी आते हैं।
गांव के लोगों में सीमा, देवराज, कालू, विचित्र, दीपक, पंकज, अंकुश ने बताया कि बरसात से पहले विभाग को इस सड़क के बारे में कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। इस कारण आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जिससे लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लोगों को उन्हें स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य, पानी जैसी सुविधाएं सरकार और प्रशासन से चाहिए होती हैं यदि यही ना मिले तो प्रशासन से क्या उम्मीद करनी है। गांव के लोगों ने बताया कि इस बाबत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र गर्ग को भी अवगत करवाया जा चुका है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या को गंभीरता से लें तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।
भराड़ी अधिशासी अभियंता शशिकांत शर्मा ने बताया कि इस बारे में जानकारी विभाग को मिली है और उसके ऊपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, क्योंकि भारी बरसात के कारण जो रोड सही किया गया उसको पानी की निकासी सही तरीके से न होने के कारण वह बह गया। जैसे ही बरसात कम होती है तो सही तरीके से पानी की निकासी करके साथ ही नालियों का निर्माण करके इस सड़क को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक घुमारवीं राजेंद्र गर्ग से इस बारे बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में है और आमजन को कोई परेशानी न हो उसके लिए वो हर समय जनता के बीच में है और कोट कंजयान गांव की जो सड़क है बरसात के बाद इस सड़क को सही करवा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें