फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार सुबह 10:15 मिनट पर हड़ताल समाप्त होगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनूप सिंह ने बताया कि भूख हड़ताल शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू की गई। यह भूख हड़ताल शनिवार 10:15 मिनट तक चलेगी। यह भूख हड़ताल राज्य स्तर व कॉलेज स्तर की मांगों को लेकर की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मुख्य मांग है कि सीएससीए चुनाव को बहाल किया जाए। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद की अन्य मांगों में अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाना और शिक्षा का व्यापारी करण बंद करना शामिल है। इसके अलावा अन्य कॉलेज स्तर की मांगों में उनकी मुख्य मांगे कॉलेज परिसर में बनी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को पेंट करना, शौचालयों की खस्ता हालत का सुधारना, गर्ल्स कॉमन रूम को खोला जाना तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम का पास काउंटर खोले जाने की मांग है। यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में कोई अन्य कदम उठाने को मजबूर होगी। इस मौके पर तरुण पराशर, अंकित कौंडल, अंकित चड्डा, रोहित शर्मा व अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें