बिलासपुर। नगर मोहल्ला साहूकारा के सनातन धर्म मंदिर स्थित सत्संग भवन में चल रही तुलसी जयंती महोत्सव का समापन हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान योगेश अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, महेंद्र कुमार, हरिओम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, रमेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, हरिओम अग्रवाल, अवनेंद्र अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अरविंद कुमार, मुनीष कुमार आदि ने सहयोेग किया। वहीं, एसडीएम कोर्ट के सामने हरिनगर कालोनी में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।