आरक्षण जाति के आधार पर नहीं आर्थिक आधार पर हो
बरठीं में आयोजित जागरूक ब्राह्मण मंच की बैठक में उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में जागरूक ब्राह्मण मंच की बैठक प्रधान विशण दास गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जागरूक ब्राह्मण मंच के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सहोढ़ मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए, जबकि मंच के संरक्षक एडवोकेट रोशन लाल भारद्वाज विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्यत: देश में फैल रहे आरक्षण के बारे में विशेषरूप से चर्चा की गई। वक्ताओं में सदाराम शर्मा, निर्मल शर्मा, एडवोकेट रोशन लाल भारद्वाज, नरेश कुमार सहोढ़ सहित अन्यों ने आरक्षण के लिए पिछली सरकारों को दोषी करार करते हुए कहा कि आरक्षण को विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी राजनैतिक गोटियां फिट करने के लिए बढ़ावा देती रही हैं तथा हमेशा से ही इस देश को खोखला करती रही हैं। आरक्षण अगर जाति के बजाय आर्थिक आधार पर हो जाए तो कोई दोष नहीं लेकिन आरक्षण अगर इस तरह ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में देश एक भयानक संकट में फंस जाएगा।
जिला अध्यक्ष नरेेश कुमार सहोढ़ ने कहा कि आज हमारा युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसता चला जा रहा है जोकि बहुत ही चिंतनीय विषय है। नशे की प्रवृति को समाप्त करने के लिए प्रदेश में भी कड़े से कड़े कानून बनाकर और प्रशासन को चुस्त दुरुस्त बनाकर इस बुराई से प्रदेश के लोगों को बचाया जा सके। बैठक में जिला उप-प्रधान रामेश्वर कौशल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, महासचिव आरडी गौतम, जिला प्रेस सचिव संजय शर्मा, जिला प्रचारक मनोज कुमार, जागरूक ब्राह्मण मंच की सुन्हाणी इकाई के प्रधान निर्मल शर्मा, कोटलू ब्राह्मणा इकाई के प्रधान नंदलाल शर्मा, सदाराम शर्मा, प्रकाशचंद पराशर, परशुराम, मनशाराम, श्रीराम, बलदेव, शिवराम गौतम, नीलकमल, कर्मचंद पराशर, अश्वनी कुमार, कैलाश देवी, दीपा कुमारी, वीना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
॥-----
.....खेमराज शर्मा।