15 साल वाले चौकीदार नियमित किए जाएं
कमलेश कुमार बने जिला के प्रधान
पंचायत चौकीदारों की बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में पंचायत चौकीदारों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप चंद की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान कमलेश कुमार, उपप्रधान संजय कुमार, सचिव कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह व मनैजर सिंह, चिरंजी लाल, रीना देवी, नरेश कुमार, विद्या देवी, निक्काराम, अनीता देवी, धर्मपाल, जीतराम, रमेश कुमार, देशराज को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रधान ने उपस्थित चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला व प्रदेश कार्यकारिणी मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर जल्द ही सिफारिश करेगी। प्रधान का कहना है कि 0 से आठ साल वालों को अंशकालीन कर्मचारी बनाया जाए, पांच से 15 साल वाले पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाया जाए और 15 वर्ष से ऊपर वाले पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए आदि मांगें मुख्य हैं।
----------
....खेेमराज शर्मा।