फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला घर से गायब युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घर से गायब चल रहे युवक का शव नाले में मिला है। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटा अलीनगर निवासी रविंद्र कुमार (30 वर्ष) उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर के गांव ग्राम प्रेमनगर स्थित अपनी ससुराल में रहकर क्लीनिक चलाता था। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, रविंद्र की पत्नी अनीता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी लिखाई कि 19 जुलाई को उसके पति बाइक से सुबह 11 बजे अपने घर कोटा अलीनगर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक, फोन, पर्स घर पर ही छोड़ दिया और अपराह्न करीब तीन बजे अचानक कहीं गायब हो गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके तहकीकात शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली गांव के पास बहने वाले नाले में किसी युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया तो मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने रविंद्र कुमार के रुप में की। सूचना पर रात में ही सीओ सलोनी अग्रवाल व जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट आदि कोई निशान नहीं पाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें मौत की वजह साफ होगी। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें