फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में किया गया बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलरक्षकों को आयकर में छूटदी जाए
विज्ञापन

स्वारघाट में हिंद मजदूर सभा ने बैठक कर की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। हिंद मजदूर सभा जिला कमेटी बिलासपुर कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष जगीर सिंह की अध्यक्षता में स्वारघाट के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने मांग की है कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल स्वारघाट में पंचायतों के माध्यम से रखे गये जलरक्षकों में पंचायत कुटेहला, टाली जगातखाना, तंबोल वालों को 6 महीने का बकाया वेतन वर्ष 2017 का भुगतान जल्द किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक तंगी नहीं सहनी पड़े।
इसके साथ-साथ कर्मचारियों को 4 फीसदी अंतरिम राहत व महंगाई भत्ते की अदायगी का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही कर्मचारियों से फॉर्म नंबर 16 के तहत आयकर वसूल करने का कड़ा विरोध जताया है। इनका कहना कि कर्मचारियों को आयकर में छूट नहीं दी गई है। इसलिए सरकार से आग्रह किया है कि आयकर में विशेष राहत प्रदान की जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन मंत्री वीरी सिंह, जगदीश कुमार शर्मा, जिला महामंत्री मान सिंह, सुखदेव भाटिया सचिव व दलजीत ठाकुर उपाध्यक्ष तथा निर्मल सिंह डिपो होल्डर के प्रधान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें